सभासद ने विकास कार्यों व भुगतान अभिलेखों के निरीक्षण की मांगी अनुमति ।
मगहर – संत कबीर नगर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने निदेशक स्थानीय निकाय से लगायत ईओ को पत्र लिखा है।जिसमें नगर पंचायत मगहर में विकास कार्यों से सम्बन्धित एवं भुगतान अभिलेख का निरीक्षण करने की अनुमति मांगी गई है।
भाजपा ने प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सभासदों का राज्यपाल द्वारा मनोनयन किया गया है।जिसमें गौरव निषाद को नगर पंचायत मगहर में सभासद मनोनीत किया गया है।उन्होंने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी,जिला अधिकारी और स्थानीय निकाय निदेशक लखनऊ को एक पत्र लिखकर नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और विकास कार्यों में किये गए भुगतान सम्बन्धी अभिलेख का निरीक्षण करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 332 के सभासद को नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और पत्रावलियों का निरीक्षण करने का अधिकार दिया गया है।जिसके तहत उन्हें बोर्ड बैठक की कार्रवाई पुस्तिका एवं संकल्प रजिस्टर,वर्ष 2024-25,2025-26 वित्तीय वर्ष में समस्त स्वीकृत विकास कार्यों,कार्यादेश,एमबी बुक के साथ ही प्रगति विवरण के अभिलेख का निरीक्षण करने दिया जाए। उन्होंने यह लिखा है कि शासन से प्राप्त अनुदान,राज्य वित्त,पंद्रहवां वित्त एवं अन्य योजनाओं की फाइलों अभिलेखों को निरीक्षण करने का आदेश दिया जाए। नगर पंचायत कार्यालय से संबंधित सभी बिल बाउचर,कैश बुक,लेजर बुक,टेंडर रजिस्टर सहित सभी पत्रावलियों एवं अभिलेख को निरीक्षण करने की अनुमति दिया जाए।जिससे शासन की योजनाओं पर पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने अंत लिखा है यदि पंद्रह दिन के अंदर इसकी लिखित सूचना दी जाए ताकि वह अपने अधिकारों का सही ढंग से निर्वहन कर सके।
