आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

रिसिया ब्लॉक में अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

0
  • रिसिया अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर रिसिया ब्लॉक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज किशोर व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा।

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव।

रिसिया, बहराइच।

विकासखंड रिसिया ब्लॉक परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर फूलमाला अर्पित की गई और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अहिल्याबाई होलकर के जयकारे लगाते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय समरसता प्रमुख राज किशोर ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष और समाजहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उनके बताए हुए पदचिह्नों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रांतीय समरसता प्रमुख राज किशोर एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। राष्ट्रभक्ति के नारों से ब्लॉक परिसर का वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि देश के महापुरुषों और महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

कार्यक्रम एवं तिरंगा यात्रा में खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय, महेश अग्रवाल, सरोज कुमार सिंह, सचिव श्रीवास्तव, रामू लाल, अशोक शर्मा, भृगु राम तिवारी, सचिव महेश मिश्रा, विशाल पटेल, प्रदीप निषाद, शुभम तिवारी, सहित ब्लॉक के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story