स्वतंत्रता दिवस से पहले रिसिया ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया ब्लाक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विकासखंड रिसिया प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय के निर्देशन में प्रभारी एडीओ पंचायत महेश मिश्र ने सभी सफाईकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण स्थलों, पंचायत भवनों, विद्यालयों तथा आसपास के प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान किसी प्रकार की गंदगी या अव्यवस्था न रहे।
इसके अलावा कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए शिव मंदिरों और उनके आसपास भी विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। महेश मिश्र ने सफाईकर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस और धार्मिक आयोजनों के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
