पुश्तैनी जमीन पर दबंगों की नजर, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को थाना महुली अंतर्गत ग्राम काली जगदीशपुर में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा के प्रयास का मामला सामने आया है।जिसको लेकर पीड़ित सहित दर्जनों की संख्या जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
आपको बताते चलें कि पीड़ित राधेश्याम चौधरी ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित राधेश्याम चौधरी के अनुसार, उनकी पुश्तैनी जमीन काली जगदीशपुर में स्थित है, जिस पर वे और उनका परिवार पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से शांतिपूर्ण ढंग से काबिज हैं।

पीड़ित का दावा है कि जमीन से जुड़े सभी राजस्व अभिलेख उनके पास मौजूद हैं और उन्होंने सुरक्षा के लिए जमीन पर चार फीट पुरानी ऊंची पक्की दीवार और पिलर भी लगवा रखे हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले राजीव, मनीष कुमार, अंकित चौधरी (प्रधान) और उनके कुछ अज्ञात सहयोगी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, विपक्षी बिना किसी कानूनी अधिकार के पीड़ित की जमीन में घुसकर अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट पर उतारू होने और जान-माल की धमकी देने का भी आरोप है

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय स्तर पर की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की जाए। साथ ही, मौके की निष्पक्ष पैमाइश कराकर अवैध कब्जे को रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आश्वासन दिया गया कि आगे विपक्षियों द्वारा जमीन पर कोई अवैध कब्जा या निर्माण कार्य नहीं कराया नहीं कराया जाएगा अगर ऐसा होता है तो उनके ऊपर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
