पशु सेवा में बड़ा कदम ! संतकबीरनगर एसपीएसपीए (SPCA) की नई कार्यकारिणी में ‘श्याम नारायण तिवारी उर्फ भगवा बाबा’ को मिली अहम जिम्मेदारी।
संतकबीरनगर –
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार के सुझाव पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए गठित ‘सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स’ (SPCA) की जनपद संतकबीरनगर कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल हुआ है। पशु सेवा के क्षेत्र में सक्रिय पहचान रखने वाले श्याम नारायण तिवारी उर्फ ‘भगवा बाबा’ को इस महत्वपूर्ण समिति का आधिकारिक सदस्य नामित किया गया है।
इस प्रतिष्ठित सोसायटी के पदेन अध्यक्ष आदरणीय जिलाधिकारी महोदय और उपाध्यक्ष आदरणीय पुलिस अधीक्षक महोदय हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह समिति जिले में बेजुबान पशुओं की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए काम करेगी।
पशु सेवा को मिलेगा नया आयाम-
श्याम नारायण तिवारी जी को इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील दायित्व के योग्य समझकर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक गठन और मनोनयन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया गया है।


जानकारों का मानना है कि ‘श्याम नारायण तिवारी उर्फ भगवा बाबा’ के इस कार्यकारिणी में शामिल होने से जनपद में पशु क्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और घायल या बेसहारा पशुओं को त्वरित न्याय व सहायता मिल सकेगी।
