“O” लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई तक।

0

“O” लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई तक।

संत कबीर नगर –

दिनांक 15 जुलाई, 2026 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगे, जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण एवं उनकी वार्षिक आय रूपए 100000.00 (एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों (पासपोर्ट 2 फोटो/आय/जाति/आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर, विकास भवन के कक्ष संख्या 05 द्वितीय तल में, दिनांक 20 जुलाई 2026 के सायं 05.00 बजे तक जमा किया जायेगा। 20 जुलाई 2026 के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 06 दिन अवशेष है। अन्तिम तिथि का इन्तजार किये बिना अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कर प्रशिक्षण का लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर में सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...