न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में निरन्त किया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
जनपद अंतर्गत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न माध्यमिक स्कूलों में पाॅक्सो एक्ट से सम्बन्धित जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें पी0पी गर्ल्स इ0का0 खलीलाबाद में अपर जिला जज/स्पेशल जज पाॅक्सो श्री कृष्ण कुमार-V द्वारा बच्चों को पाॅक्सो एक्ट के प्रत्येक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया एवं बच्चों की प्रश्नों का जवाब देकर उनके जिज्ञासाओं को शांत किया।
उन्होंने ने बताया कि यदि किसी छात्र-छात्रा या उनके मित्र द्वारा किसी प्रकार की शारीरिक र्दुव्यवहार जो उनको असहज महसूस कराता हो तो ऐसी कोई घटना यदि कारित हो तो उसके बिना डरे बिना घबराये अपने किसी भरोसेमन्द व्यक्ति को बतायें जिससे ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर दण्डित किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने, बाल अधिकार एवं एडीआर तंत्र के बारे में बताया। इसी प्रकार से नेशनल इण्टर काॅलेज मूड़ाडीहा वेग, संत कबीर नगर मेें न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय श्री चन्दन सिंह तथा सिविल जज जू0डि0 एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं विद्यार्थीगण को पाॅक्सो कानून के प्रावधानों व इस कानून के अन्तर्गत आने वाले अपराधों का दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को कठोर सजा जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में भी बताया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के अधिवक्ता मध्यस्थगण, एलएडीसीएस, पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा लगातार विभिन्न विद्यालयों में पाॅक्सो एक्ट के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
