डीएम ने किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का निरीक्षण, खलीलाबाद ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की सराहना !
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्री मती अनुज मलिक द्वारा ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस दिनांक 01 अक्टूबर 2026 के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में स्थित ब्लड बैंक में पहुच कर स्वैच्छिक रक्तदान का अवलोकन/निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ब्लक बैंक के अवलोकन के दौरान पाया गया कि ब्लक बैंक में स्वैच्छिक रक्तदाता बंशबहादूर सिंह ने 30वीं बार, एवं अभिषेक त्रिपाठी ने 24वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया।
जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल के ब्लड बैंक का विस्तृत अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रक्त के सुरक्षित भंडारण, रेफ्रिजरेशन सिस्टम, साफ-सफाई और उपलब्ध ब्लड यूनिट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक प्रभारी को निर्देश दिए कि आपातकालीन स्थिति के लिए सभी ब्लड ग्रुप्स का स्टॉक सुनिश्चित रखा जाए और रक्तदाताओं की सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान के इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है, और हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर इस महादान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर ब्लक बैंक प्रभारी, चिकित्सक सहित, स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
