‘गौ सेवा ही परम धर्म’: श्याम नारायण तिवारी ने विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार !
संतकबीरनगर।
विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्याम नारायण तिवारी को गौ रक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उन्होंने संगठन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी तथा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण शुक्ल जी समेत संगठन के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
श्याम नारायण तिवारी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे मिले हुए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा एवं गौ संवर्द्धन के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। “गौ सेवा ही परम धर्म” के मूल भाव को आत्मसात करते हुए उन्होंने समाज और संगठन के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
