अध्यक्ष मुन्नी देवी के नेतृत्व में सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट देकर फूल-मालाओं से किया सम्मानित ।
सेवा संकल्प अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, नगर में चला स्वच्छता अभियान।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत रिसिया में लगातार विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी के नेतृत्व में सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान कर फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। सभी सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई। सम्मान मिलने से सफाई कर्मचारियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कई स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान –
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगाई गई और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लगातार जनसेवा और स्वच्छता से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे!

इस दौरान चैयरमैन प्रतिनिधि अजितजंय भारतीय, लिपिक नवीन कुमार, सभासद आशीष सिंह, अमरेन्द्र मिश्रा, अविनाश मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, माधव यादव, सहित पदाधिकारी, एवं सभासद गण, कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहे।

