आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

नाजायज चाकू के साथ 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार ।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान अल्ताफ उर्फ जग्गा पुत्र अब्दुल करीम, निवासी पलरीबाग इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 414/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे –

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध दरगाह शरीफ, नानपारा थानों में चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, कूटरचना, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके विरुद्ध कुल छह अभियोग दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार मिश्रा, कांस्टेबल नवीन पाण्डेय एवं कांस्टेबल अनुराग शर्मा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story