मानसूनी बरसात ने नाला सफाई का खोला पोल, जाम नाले का पानी सड़क पर पसरा
– नाला सफाई पर साढ़े नौ लाख रुपए का हुआ था टेंडर।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर में शनिवार व रविवार की रात जोरदार मानसूनी बरसात ने नाला सफाई व्यवस्था का पोल खोल दिया।जिसके कारण मेन रोड पर लोगों के घरों के सामने पानी लग गया। जल निकासी के लिए बने नाले की सफाई व्यवस्था पर लाखों रूपए खर्च करने के बावजूद नाले का सड़कों पर पसरा हुआ है।जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच आना जाना मजबूरी हो गई है।
नगर में जल निकासी हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है। जो खत्म होने का नाम नही ले रही है।नगर पंचायत ने जल निकासी के लिए मुख्य मार्ग के दोनो तरफ नाला बनाया है।जिसकी साफ-सफाई बरसात से पहले कराने के लिए साढ़े नौ लाख रूपए का टेंडर निकाला गया।ताकि बरसात शुरू होने से पहले नाले की सफाई हो जाए और बरसात में जल जमाव की समस्या से निजात मिल सके।मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई का काम आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण नाला अभी भी जाम है जिसके कारण बरसात का पानी सड़क पर फैल जाता है।आभाव में जाम है या अधूरा बना है।इस समस्या से ईओ और चेयरमैन को अवगत कराया गया लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के समय में नगर वासियों को तबाही का सामना करना पड़ता है। जो लोगों के घरों में ही गंदा पानी नही जाता बल्कि प्रत्येक वर्ष इसके कारण नगर में दर्जनों मकान धराशाई हो जाते है।रविवार को जोरदार बरसात होने से गांधी आश्रम के निकट एवं सूती मिल चौराहे पर मुख्य मार्ग के किनारे जल जमाव हो गया।इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि नाले की सफाई बरसात से पहले करा दिया गया है।कुछ जगहों पर लोगों द्वारा नाले के किनारे बालू,मोरंग और गिट्टी रखा गया है जो नाले में कूड़ा करकट के गिर जाता है। जिससे नाला बरसात के समय सही ढंग पानी खींच नही पाता है और जाम हो कर सड़क पर फैल जाता है।नाले को कर्मचारी लगा कर साफ करा दिया जाएगा।
