मगहर में ‘परिवर्तन गेस्ट हाउस’ और ‘फिट जोन’ का हुआ भव्य उद्घाटन, भाजपा नेता उदयराज तिवारी ने फीता काटा
संत कबीर नगर-मगहर।
नगर पंचायत मगहर के सूती मिल चौराहे पर शुक्रवार शाम लगभग छह बजे परिवर्तन गेस्ट हाउस एवं फिट जोन का भव्य उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी उदयराज तिवारी ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक,व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी भाजपा नेता उदयराज तिवारी ने कहा कि किसी भी नगर के विकास में आधुनिक सुविधाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। परिवर्तन गेस्ट हाउस लोगों को बेहतर आयोजन स्थल उपलब्ध कराएगा।वहीं फिट जोन युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित व्यायाम और संतुलित जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी है।उद्घाटन के बाद अतिथियों ने गेस्ट हाउस एवं फिट जोन का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।संस्थान के संचालक ऋतुरेश पासवान ने बताया कि मगहर कस्बे में पर्यटकों के रहने खाने की समस्या को देखते गेस्ट हाउस को खोला गया है।ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक यात्रियों को ठहरने की उचित सुविधा मिल सके। इसके साथ ही विवाह,जन्मदिन, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं फिट जोन में अत्याधुनिक जिम उपकरणों के साथ प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को बेहतर फिटनेस सेवाएं मिल सकें।इस अवसर पर नगर के पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, संगीता वर्मा, राजेन्द्र उर्फ राजू पासवान,मनोनीत सभासद गौरव निषाद,अत्रेश श्रीवास्तव,सुजीत गुप्ता,दीपक कन्नौजिया,बबलू गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

