संत कबीर नगर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 10 और 11 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी का आदेश।
Oplus_131072
संत कबीर नगर ।
श्रावण माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयों में दो दिन के अवकाश की घोषणा की है।
अवकाश की अवधि –
दिनांक 10 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक।
किन पर लागू होगा:-
बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य सभी बोर्डों के अंतर्गत आने वाले जनपद के समस्त विद्यालय (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, और माध्यमिक विद्यालय)।
छुट्टी का कारण:-
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का भारी आवागमन, संभावित यातायात की स्थिति (जाम आदि) और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
