आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सरयू लाल निशान के करीब, निकटवर्ती गांवों में बेचैनी बढ़ी!  

0

हैंसर बाजार, सन्तकबीरनगर !

धनघटा तहसील क्षेत्र के बिड़हर घाट में सरयू लाल निशान छूने के करीब पहुंच चुकी है। जलस्तर में लगातार हो रही बृद्धि को देखते हुए निकटवर्ती गांवों में हड़कम्प की स्थित बन गयी है। शुक्रवार की शाम बिड़हरघाट पर सरयू का जलस्तर 78.950 सेमी दर्ज किया गया है। जो खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे है। सरयू का पानी निकटवर्ती मांझा के गांवों तक पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

बिड़हर घाट पर सरयू का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। बढ़ते सरयू के जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सरयू के मांझा में बसे हुए ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए है। गायघाट दक्षिणी व आसपास क्षेत्रों के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। बिड़हर घाट में बढ़ते जलस्तर के कारण सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। गुनवतिया, सियर कला, दौलतपुर, सियाराम अधीन, चपरा पूर्वी, खाले पुरवा, छपरा मगर्वी आदि गांवों में नदी के बढ़ते जलस्तर ने खलबली मचाई है। नदी का जलस्तर यदि इसी प्रकार बढ़ता रहा तो दो दिनों के भीतर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। तुरकौलिया बंधे पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क है। यहां बंधे पर नदी का दबाव बना हुआ है।

इस संबन्ध में तहसीलदार राम जी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। हल्का लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story