कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, हलीम अहमद ने लखनऊ आवास पर की औपचारिक मुलाकात।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बहराइच के रिसिय अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान हलीम अहमद ने कुंवर बासित अली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कुंवर बासित अली का अनुभव और नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लखनऊ स्थित आवास पर हुई इस औपचारिक मुलाकात के दौरान असरार अहमद एवं जावेद अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
