जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ पंच सम्मेलन।
वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए एवं ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा योजना से संबंधित जानकारी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंच सम्मेलन में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर तथा प्रमुख क्षेत्र पंचायत/प्रशासक तथा प्रत्येक विकासखंड से 10-10 ग्राम प्रधान/प्रशासक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पंच सम्मेलन में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को वीबी-जी राम जी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा योजना के उद्देश्यों, विभिन्न प्रावधानों, कार्यों के चयन, पात्रता तथा ग्राम स्तर पर योजना के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। योजना के बेहतर एवं प्रभावी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के बेहतर समन्वय से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।

पंच सम्मेलन के दौरान योजना के सुचारु संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। प्रतिभागियों ने ग्राम स्तर पर योजना के लाभ को अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये। कार्यक्रम के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए पंच सम्मेलन का समापन किया गया।
पंच सम्मेलन का संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार रवि शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रत्येक विकासखंड के सचिव एवं तकनीकी सहायक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
