कबीर चौरा परिसर में लगी लगभग आधा दर्जन से अधिक बेचें टूटी।
देख रेख के अभाव में टूट रही सोलर लाइटें एवं बेंचे
रात के अंधेरे में नशेड़ियों की हो जाती है आमदरफ्त
मगहर – संतकबीर नगर ।
संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और सुंदरीकरण किया गया।जिससे पर्यटकों को आकर्षित कर सके।पर्यटकों को बैठने के लिए कबीर चौरा परिसर में गजीबो में लाल पत्थर की बेंचें और परिसर में उजाले के लिए सोलर लाइटें आदि लगाई गई है।देख रेख के अभाव में सोलर खराब हो चुकी हैं। इसके साथ ही लगभग आधा दर्जन से अधिक बेंचों को नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है।जिससे पर्यटकों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विश्व विख्यात महान समाज सुधारक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक सूफी संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर में स्थित है।जो 27 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है।इसके विकास के लिए तत्कालीन पूर्व सांसद स्व शरद त्रिपाठी ने प्रयास कर इसे स्वदेश दर्शन योजना में शामिल हुआ। उसके बाद पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने इसे सुंदरीकरण और विकसित करने के लिए करोड़ों ₹ खर्च किया।ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर सके।इसके लिए पूरे परिसर में सत्तर से अधिक सोलर लाइट,गजीबो का निर्माण कर उसमें बैठने के लाल पत्थर की बेंचें लगवाई गई थी।जिसमें से अधिकांश सोलर लाइटें खराब हो गई है और लगभग आधा दर्जन से अधिक बेचें भी टूट चुकी हैं।कबीर चौरा परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से अगस्त 2025 में शासन स्तर से चौकी स्थापित हुई है।इस चौकी में एक एसआई,चार कांस्टेबल तीन होमगार्ड नियुक्त है।इसके बावजूद प्रतिदिन परिसर में देर शाम से रात तक नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का आमदरफ्त हो जाता है।रात के अंधेरे में शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिए लगे सामानों को क्षति पहुंचाते हैं।जहां परिसर के सुंदरीकरण पर धब्बा लग रहा है वहीं दूसरी तरफ यहां घूमने फिरने वाले पर्यटकों को थकान महसूस होने पर बैठने की समस्या हो रही है।जिसे लेकर पर्यटक काफी मायूस दिखते हैं। इतना ही नहीं पर्यटक कबीर चौरा परिसर में आने से परहेज करने लगे हैं।इस संबंध में कबीर चौरा में नियुक्त एसआई महेश्वर चौधरी ने बताया कि हमको और स्टाप को परिसर में कोई स्थाई जगह अभी नहीं उपलब्ध कराई गई है।जिससे कार्य करने में कठिनाई हो रही है।जब हमें से छुपाने के लिए जगह नहीं है तब कैसे परिसर में सुरक्षा चाकचौबंद हो पाएगी।

क्या कहते हैं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी –
मगहर।इस सम्बंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बस्ती विकास नारायण ने बताया कि संत कबीर निर्वाण स्थली परिसर के रख रखाव और देख रेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत मगहर को दे दी गई है।इसके साथ परिसर की सुरक्षा आदि की व्यवस्था को लेकर डीएम साहब को अवगत कराते रहते हैं।शीघ्र ही इसकी व्यवस्था की प्रक्रिया में चल रही है।
