सभासदों का बैठक में न आना विकास कार्यों के प्रति उदासीनता !

0

नवम्बर के बाद होने वाली बोर्ड बैठक कोरम के अभाव में स्थगित 

मगहर – संत कबीर नगर।

नगर पंचायत मगहर कमेटी की बोर्ड बैठक चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम ने मंगलवार को बुलाई थी।इस बैठक में मात्र तीन सभासद ही उपस्थित रहे।इसके अलावा दो मनोनीत सभासद भी बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। बोर्ड की बैठक का कोरम न पूरा होने की स्थिति में चेयरमैन ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया ।

नगर पंचायत मगहर के विकास कार्यों की प्रत्येक सभासद की जवाबदेही होती है। इसके लिए प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम की अध्यक्षता में किया जाना चाहिए ।जिससे नगर में चल रहे विकास कार्यों और समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया जाता है।जबकि नगर पंचायत बोर्ड के सभासदों के साथ नवम्बर महीने में चेयरमैन ने बैठक किया था। उसके पांच माह बोर्ड बैठक के लिए चेयरमैन ने नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को बुलाई थी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी तेरह सदस्यों को पहले ही एजेंडा के माध्यम से सूचित कर किया गया था। ताकि सभी सभासद समय से बैठक में उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाने में सहभागी बने और नगर के विकास में सुझाव दें। नगर पंचायत के सभागार कमेटी की बैठक शुरू हुई।चेयरमैन बैठक में शामिल होने के लिए सभी सभासदों का इंतजार करती रही।बैठक में तेरह सभासदों में से मात्र तीन सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव,आमिर कादरी,रईस आलम के अलावा मनोनीत सभासद तीन सभासद में भी मात्र अरुण कुमार गुप्ता,गौरव निषाद उपस्थित रहे। चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम बैठक के लिए सभागार में सभासदों का काफी इंतजार करती रहीं।उसके बाद सभासद सरिता पासवान,नुसरत जहां,अब्दुल कलाम,अवधेश सिंह,मेंहदी हसन,कृष्ण चंद उर्फ चंदन सैनी, रूही बेगम, मोहसिना खातून,आतिफ ओवैद,नज़मुसेहर जब उपस्थित नहीं हुईं। उसके बाद चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम ने कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।इससे पूर्व में नवम्बर महीने में बैठक हुई थी उसके पांच महीने बाद भी कोरम पूरा नहीं हो सका।इससे लगता है कि दस सभासद नगर के विकास के प्रति उदासीन प्रतीत हो रहे हैं। बैठक स्थगित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभासद आमिर कादरी ने कहा जब नगर के जनप्रतिनिधियों के पास जनहित की बैठक में शामिल होने का समय नहीं है तब ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने अथवा प्रतिनिधित्व करने क्या जरूरत है।उनका आरोप है ऐसे ही सभासदगण नगर को विकासित करने के बजाय विनाश के पथ पर ले जाने में सहायक होंगे। अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नगर को स्वच्छ,सुंदर और विकसित करने के बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों को शामिल होना चाहिए।जिससे नगर की जनता को लगे कि जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई वह सभासद विकास कार्यों में रुचि लेता है। बोर्ड की बैठक में चेयरमैन अनवरी बेगम,अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह,सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव,आमिर कादरी, रईस आलम के अलावा दो मनोनीत सभासद अरुण कुमार गुप्ता और गौरव निषाद,लिपिक संजय कुमार दूबे मौजूद रहे।

इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक के लिए सभी सभासदों को एजेंडा के माध्यम से सूचित किया गया था।इसके बावजूद मात्र तीन सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव, आमिर कादरी, रईस आलम ही बैठक में शामिल हुए जिसके कारण कोरम के अभाव में चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम ने बैठक को अगली तारीख तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...