अनियंत्रित होकर स्कूल वाहन पलटा, चालक घायल ।

0

मगहर- संत कबीर नगर ।

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम फेरूसा स्थित स्कूल की प्राईवेट वैन मंगलवार को विद्यालय के बच्चों को छोड़कर वापस आते समय भरपुरवा गांव के किनारे नहर में अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे वैन चालक घायल हो गया। जिसे ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकाला।

चौकी प्रभारी मगहर विनोद यादव ने बताया कि ग्राम फेरूसा में एक निजी पब्लिक स्कूल संचालित है। उसमें पढ़ने वाले बच्चों लाने और पहुंचाने के विद्यालय के प्रबंधन ने वैन रखा है।जिसमें प्रति दिन वैन के माध्यम से आस पास के गांवों से बच्चों को स्कूल आते हैं और फिर उसीसे छुट्टी होने के बाद वापस उनके गांवों में जाकर छोड़ आते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को इसी स्कूल की वैन को चालक ग्राम कोड़री निवासी अली रजा बच्चों को छुट्टी होने के बाद उन्हें छोड़ने के लिये ग्राम भरपुरवा गया हुआ था। वहां से बच्चों को उनके गंतव्य स्थान पर छोड़कर खाली वापस आ रहा था। उसी गांव भरपुरवा के पास ही चालक ने वैन से अपना संतुलन खो दिया और वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर में पलट गई। नहर में पानी नहीं होने से सूखी थी। इस दुर्घटना में चालक अली रजा की कमर में चोट लगी है। घटना की सूचना पर पहुंचे स्कूल के व्यवस्थापक बद्रीनाथ उपाध्याय ने नहर में पलटी वैन को ग्रमीणों व ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकलवाया। उसके बाद चालक को इलाज के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...