जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
दबंगों द्वारा दौड़ाकर मारने का वीडियो हुआ वॉयरल।
अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी दबंगों द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है दुकान का निर्माण कार्य।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 06 मई 2026 को दबंगों द्वारा जनपद मुख्यालय से सटे नेदुला में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल । पीड़िता ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रार्थनी अनामिका मौर्या के ससुर ओम प्रकाश मौर्य जिसकी आंधी के दौरान उसकी किराने की दुकान का टीन सेड उड़ गया था आज सुबह 10 से 11 बजे के आसपास ओम प्रकाश मौर्य द्वारा अपनी दुकान वाली जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष अखिलेश मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ में लोहे की रात लेकर दौड़कर मारा मार पीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
संबंधित अधिकारियों के आदेश अनुसार निर्माण कार्य का कराने के लिए पीड़ित पक्ष को आदेशित भी किया गया है, आदेश के बावजूद भी विपक्षी अपनी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहा है।
विपक्षी अखिलेश मौर्या द्वारा विवादित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आए दिन परिवार को धमकाया जा रहा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष कई बार घर पर चढ़कर हमला कर चुका है तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
