गोरखपुर ‌- ग्रामीणों ने दबोचा चोर, पुलिस ने गंवाया ! सहजनवां थाने से आरोपी फरार होते ही मचा हड़कंप ।

0

Oplus_131072

चार घरों में चोरी के बाद पकड़ा गया आरोपी थाने से भागा, दीवान निलंबित,  एसएसपी ने बैठाई जांच ।

सहजनवां- गोरखपुर।

सहजनवां थाना क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात के बाद अब पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से ही फरार हो गया, जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात दीवान को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंप दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला गांव के टोला बिकुरहा में शनिवार देर रात तीन से चार संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से गांव में घुसे। सबसे पहले चोरों ने ईश्वर चौरसिया के घर से मोबाइल फोन पार किया, फिर वीरेंद्र के घर से भी मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद छैल चौरसिया के घर से सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों का गिरोह दिनेश चौरसिया के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे ही रहा था कि तभी ईश्वर चौरसिया की नींद खुल गई। मोबाइल गायब देख परिजनों ने दूसरे नंबर से कॉल किया तो पड़ोस की तरफ घंटी बजने लगी। शक होने पर ग्रामीण सक्रिय हो गए और घेराबंदी कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर दो-तीन आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी के मोबाइल और जेवरात बरामद हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन रविवार देर शाम ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर मौजूद मुंशी से लघुशंका जाने की बात कही। एक गार्ड के साथ उसे बाहर भेजा गया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के थाने से भागते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। रातभर तलाश के बावजूद पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब चोरी जैसे मामलों के आरोपी ही थाने में सुरक्षित नहीं रखे जा पा रहे, तो अन्य बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत होगी।
इधर गांव के लोगों ने यह भी दावा किया है कि शनिवार रात डोहरिया कला चौराहे पर एक संदिग्ध बाइक लावारिस हालत में मिली थी। देर रात तक कोई बाइक लेने नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने ले गई। ग्रामीणों को आशंका है कि यह बाइक भी चोरी करने आए आरोपियों की ही हो सकती है।

पूरे मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि थाने से आरोपी फरार होने की घटना गंभीर लापरवाही है। प्रथम दृष्टया ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर दीवान को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

             ( फाइल फोटो – फरार आरोपी )

क्षेत्र में उठ रहे बड़े सवाल –

जब ग्रामीण चोर पकड़ सकते हैं तो पुलिस क्यों नहीं संभाल सकी ?

आखिर थाने की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई ?

क्या पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है ?

सहजनवा की यह घटना अब इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुकी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...