शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 51लाख की धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 384/2025 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम व पता-
• धनन्जय शुक्ला पुत्र विपिन बिहारी शुक्ला निवासी मुण्डेरा उपाध्याय थाना हाटा जनपद कुशीनगर।
• रजनी प्रजापति पुत्री खेमकरन प्रजापति निवासी पुलिस लाइन जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़, वर्तमान पता प्लाट नं0 61 जेबी गार्डन बेली थाना पारा जनपद लखनऊ।
घटना का विवरण –
संतलाल मौर्य पुत्र रंगीलाल मौर्य निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीर नगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगण विश्वनाथपुर में TVS Solution एवं AIIPL Trading के नाम से कार्यालय संचालित कर लोगों से धनराशि लेकर शेयर मार्केट में निवेश कराने का कार्य करते थे। अभियुक्तगणों द्वारा अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर वादी से विभिन्न माध्यमों से कुल ₹51,00,000/- निवेश कराया गया। समय बीतने के उपरांत भी वादी को न तो कोई लाभ प्राप्त हुआ और न ही उसकी धनराशि वापस की गई। जब वादी द्वारा अपने रुपये की मांग की गई तो अभियुक्तगणों द्वारा धोखाधड़ी एवं छलपूर्वक धनराशि हड़प लेने की जानकारी हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त उक्त दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरणः-
उ0 नि0 ललितकान्त यादव, म0 हे0 का0 पुष्पा यादव, का0 सुर्यनरायनम गुप्ता ।

आरोपी

आरोपी
