झपटमारी के मामले में 1 युवक संग 4 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पीली धातु की चैन तथा घटना में प्रयोग किया गया स्विफ्ट डिजायर कार बरामद।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान झपट मारी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश जिसमें एक युवक तथा चार महिलाओं को किया गया गिरफ्तार।
आपको बताते चलें कि दिनांक 19 मई 2026 को सच्चिदानंद त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय परमात्मा प्रसाद त्रिपाठी निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर द्वारा तहरीर दिया गया जिसमें दिनांक 15 मई 2026 को सुबह समय करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी श्रीमती रीता त्रिपाठी महादेवा बाजार बस्ती रिश्तेदारी में जा रही थी तभी कांटे चौकी पुलिस के आगे बुधा प्राइमरी स्कूल के निकट और पुल के पहले ऑटो रिक्शा में पहले से ही बैठी तीन महिलाएं उनके शरीर पर गिरने का नाटक करने लगे और उनको पकड़ने लगे इसी बीच गले की चेन छीन कर ई रिक्शा से उतर गए उसके बाद एक सफेद रंग की गाड़ी वाहन संख्या UP 53 A 7810 आया और उसमें बैठकर निकल गए दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा आरक्षित संख्या 406/2026 धारा 304 (2) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आज दिनांक 19 मई 2026 को झपट मारी करने वाले गिरोह में संलिप्त एक युवक चार महिलाओं को पुलिस ने मगहर सूती मिल के दक्षिणी तिराहे के पास मोहम्मदपुर कठार से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1 – अनीता पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर।
2 – मुस्कान उर्फ आंचल पत्नी मेजर निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर।
3 – आरती पत्नी राजकुमार निवासी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर।
4 – नेहा पत्नी विकास निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर।
5 – राजेश यादव पुत्र रामानंद निवासी बाछापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर।
गिरफ्तार करने वाले पुलिसगण-
उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल बलिराम यादव, कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, महिला कांस्टेबल गुंजन पांडे, महिला कांस्टेबल पूजा देवी आदि लोगों उपस्थित रहे।
(सुशील कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
