गोरखपुर - मलमास पूर्णिमा पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने मीडिया के साथ गोवंशों को खिलाया गुड़ !
गोरखपुर-
ज्येष्ठ मास की पावन मलमास पूर्णिमा पर रविवार को नगर पंचायत घघसरा में धार्मिक आस्था का अनूठा नजारा दिखा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने मीडिया बंधुओं के साथ गोवंशों को गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ कमाया।
मलमास पूर्णिमा को सनातन धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य और गौसेवा का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को निभाते हुए अध्यक्ष प्रभाकर दुबे मीडिया कर्मियों के साथ गौशाला पहुंचे और गोवंशों को प्रेमपूर्वक गुड़ खिलाया।
अध्यक्ष ने कहा कि मलमास में किए गए दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। गौसेवा से न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि समाज में संवेदना भी बढ़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गायों की रक्षा करें और मलमास में ज्यादा से ज्यादा दान करें।

कार्यक्रम में मौजूद मीडिया बंधुओं ने भी गोवंशों को गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया। गौवंशों को गुड़ खाते देख स्थानीय लोग भी वहां जुट गए और धार्मिक माहौल बन गया।
अध्यक्ष के इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे धार्मिक-सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
