गोरखपुर ‌- हल्का लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर किया जा रहा जिम्मेदारो को गुमराह !

0

प्रधान प्रतिनिधि व हल्का लेखपाल द्वारा ग्राम सभा की भूमि को करा रहे कब्जा-वही खाद गढ्ढे की भूमि पर जबरन रास्ता निर्माण !

तहसील समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया था शिकायत-वही लेखपाल द्वारा लगाया गया गलत रिपोर्ट !

सहजनवां – गोरखपुर।

गीडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमटौरा की ग्राम प्रधान रंजना शर्मा व प्रधान प्रतिनिधि मोनू शर्मा एवं हल्का लेखपाल के द्वारा ग्राम सभा की भूमि को कब्जा व खाद गड्ढा की जमीन पर जबरन रास्ते का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वही ग्राम सभा की भूमि को कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर शिकायत कर प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर कार्यवाही एवं खाद गढ्ढ़े की भूमि को खनवाने का मांग किया था ग्राम प्रधान रंजना शर्मा पत्नी मोनू शर्मा के द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि पर रास्ता निर्माण को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ हैं।वही अमटौरा निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव और ध्रुव चंद्र श्रीवास्तव ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि व हमारे चक के जमीन पर जबरन रास्ता निर्माण किया जा रहा है और बगल में स्थिति ग्राम सभा की भूमि पर टिन व बाउंड्री मरवाकर कब्जा किया जा रहा है वही हम लोगो द्वारा जब अपने मकान के बगल में दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। तो आरोपी प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गोलबंद होकर मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ने पर स्वयं डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।वही गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि भविष्य में भी ग्राम समाज की भूमि व आबादी और खाद गड्ढा की जमीन पर कोई अवैध निर्माण न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।वही तहसीलदार राकेश कनौजिया ने पहले ही प्रधान प्रतिनिधि को मना किया था कि खाद गढ़े की भूमि पर कोई निमार्ण कार्य नही किया जायेगा। लेकिन अगर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा निर्माण कराया गया है तो जांच कर कार्यवाही किया जायेगा वही पीड़ित ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। वही पूरे प्रकरण में उपजिलाधिकारी सहजनवां द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था वही हल्का लेखपाल व कानूनगों द्वारा बिना किसी को बताये गलत रिपोर्ट लगा कर कार्यवाही को पूर्ण कर दिया और वही खाद गढ्ढ़े की भूमि पर हुए रास्ता निर्माण को अपने रिपोर्ट में नही दर्शाया और उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट लगा कर गुमराह करने का काम कर रहे हैं, वही पीड़ित ने बताया कि खाद गढ्ढ़े की भूमि पर मिट्टी डालकर रास्ता निर्माण किया गया है और आबादी व मेरे चक को भी रास्ता निर्माण में प्रभावित किया गया है वही लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है और पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मांग किया है कि मौके की जांच कर हल्का लेखपाल, कानूनगो द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर गुमराह किया जा रहा है वही खाद गढ्ढ़े की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए कार्यवाही किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...