DM की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस ।

0

डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 02 मई ।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में प्राप्त 40 प्रार्थना-पत्रों में से 11 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 54 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 08, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 32 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 20 के सापेक्ष 01, पयागपुर में प्राप्त 35 के सापेक्ष 05 व महसी में प्राप्त 16 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 01 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...