डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 07 मई।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अधि.अभि. जल निगम-ग्रामीण द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन फेज-2 अन्तर्गत फर्म मेसर्स पीएनसी-एसपीएमएल (जे.वी.), जल जीवन मिशन फेज-5 अन्तर्गत फर्म मेसर्स जी.ए.इन्फ्रा-वी.पी.एल.(जे.वी) तथा जल जीवन मिशन अन्तर्गत फर्म मेसर्स वी.टी.एल. द्वारा कराये जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि मिशन अन्तर्गत शिरोपरि जलाशय पूर्ण होने के उपरान्त नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये। डीएम ने निर्देश दिया कि गतिमान कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने हेतु कार्यस्थल पर आवश्यकतानुसार मैन पावर को बढ़ाया जाय। अधि.अभि. को निर्देशित किया गया कि योजनाओं की नियमित स्तर पर समीक्षा करते रहें।
डीएम ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन अन्तर्गत पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त किये गये मार्गाे का बिना पुर्ननिर्माण कराये भुगतान न किया जाये, साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा योजनावार रिस्टेटमेंट की वस्तुस्थिति का अवलोकन करने के उपरान्त ही भुगतान की कार्यवाही प्रस्तावित की जाये, जिससे पाइप डालने के उपरान्त जनप्रतिनिधियों व अन्य स्तर से प्राप्त होने वाली सड़क पुननिर्माण की खराब स्थिति से सम्बन्धित शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जा सके। डीएम ने निर्देश दिया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र सुदूर क्षेत्रों में जनमानस को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
डीएम ने निर्देश दिया कि विकास खण्ड तेजवापुर, फखरपुर, हुज़ूरपुर एवं चित्तौरा में आर्सेनिक की जांच कराकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामवासियों को आर्सेनिक से होने वाले संक्रमण के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाय। ट्रायल एण्ड रन मोड में संचालित 84 योजनाओं के बारे में कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि परियोजना अन्तर्गत ग्रामों में संचालित विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवन एवं अन्य सरकारी भवनों में गृह जल संयोजन (टैप कनेक्शन) भवन के अन्दर अनिवार्य रूप से किया जाये। पाइप पेयजल योजना की वितरण प्रणाली को डालने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिया गया कि लोक निर्माण विभाग, बीएसएनएल से समन्वय स्थापित करते हुए निराकरण कराया जाय।
डीएम श्री त्रिपाठी ने अधि.अभि. जल निगम को निर्देश दिया कि जिला पंचायत अधिकारी से समन्वय कर अवशेष 24 परियोजनाओं को शीघ्र की अपलोड कराकर हस्तान्तण की कार्यवाही पूर्ण करें। डीएम ने कार्यदायी संसथाओं व जल निगम के जिम्मेदारान को निर्देश दिया कि घरों में दिये जा रहे एफ.एच.टी.सी. का प्रेशर हेड से टेल तक दुरूस्त होना चाहिए। निर्देश दिया गया कि पूर्ण किये गये पाइप पेयजल योजनाओं से प्रत्येक घर में प्रतिदिन सुबह-शाम पानी अवश्य उपलब्ध कराया जाय साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि हर घर जल योजना से समस्त घर आच्छादित हो जाएं, कोई भी घर अवशेष न रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि परियोजना अधिकारी से नल जल मित्र की सूची प्राप्त कर अवशेष ग्रामसभा के जल मित्र की संख्या अपलोड कराकर पूर्ण कराया जाये।
बैठक के दौरान अधि.अभि. को निर्देशित किया कि जहा भी परियोजनाओं के परिसर में भूमि पटान की आवश्यकता हो तो उस ग्राम पंचायत के मनरेगा व ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि ’’जल जीवन मिशन’’ योजना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। सभी सम्बन्धित यह भी सुनिश्चित करें कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम मे संचालित सभी कार्याे में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। डीएम ने सचेत किया कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बधित के विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिषासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण), अधिषासी अभियन्ता, मंध्याचल विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, डी.पी.एम.यू सहित कार्यदायी संस्था व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
