देश के महापुरुषों की जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का संदेश।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दिखा स्वच्छता का जज्बा, झाड़ू लेकर मैदान में उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाईव
रिसिया, बहराइच ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत रिसिया कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की गई।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


स्वच्छता को बनाया संकल्प, रिसिया कस्बा चौकी परिसर में चला अभियान-
जयंती के अवसर पर रिसिया कस्बा चौकी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, , अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय , उपनिरीक्षक किशन कुमार, सहित नगर पंचायत कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजितजंय भारतीय, रितिक भारतीय, श्रवण मित्तल, (लिपिक) नवीन कुमार, सभासद आशीष सिंह, है0 का0 प्रभाकर राज सिंह, पूर्व सभासद शमीम , माधव यादव, अविनाश मिश्रा,सहित आदि उपस्थित रहे।
