महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ग्राम पंचायत बंगला चक में हुआ विशेष आयोजन ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
विकासखंड रिसिया की ग्राम पंचायत बंगला चक में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष, सादगी और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी महेश मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि सरोज कुमार सिंह, सुरेश प्रताप सिंह सहित ग्राम पंचायत के अन्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

