आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

पीस कमेटी में छाया विसर्जन मार्ग की बदहाली का मुद्दा, अधिकारियों ने दिया आश्वासन ।

0

प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच ।

दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रिसिया कस्बा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सबसे अधिक चर्चा प्रतिमा विसर्जन मार्ग की बदहाल स्थिति और बिजली व्यवस्था को लेकर हुई। अधिकारियों ने विसर्जन से पहले सड़क को गड्ढामुक्त कराने और खराब बिजली पोलों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

 

बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर अमन देव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकार ने की। दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम ने प्रतिमा विसर्जन मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले मार्ग को गड्ढामुक्त कराया जाए और बिजली के खराब पोलों को भी दुरुस्त कराया जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सहायक पुलिस अधीक्षक ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामू लाल ने भी नगर की अव्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में दूर कराने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय ने किया।

इस दौरान ईओ सचिन कुमार पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारतीय, जेई विद्युत ग्रामीण रिसिया विदेश कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, पूर्व चेयरमैन महमूद अहमद, रामलीला समिति अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञसेनी, वसीम शेरवानी, अजितजंय भारतीय, जयप्रकाश अग्रहरि, कमलेश आर्य, सभासद राकेश निगम, प्रधान पूरन वर्मा, सनी वैश्य, रमाशंकर सिंह, आशीष सिंह, श्रवण मित्तल, उ0 नि0 किशन कुमार, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह, का0 देवेंद्र कुमार, शुभम वर्मा, सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story