दादी राणी सती मंदिर में मंगल पाठ, भजन-कीर्तन के साथ लगा भव्य मेला !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
रिसिया कस्बे के विश्राम घाट स्थित दादी राणी सती मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर में मंगल पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दादी राणी सती के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से मंगल पाठ के साथ हुई, जो देर शाम तक चलता रहा। मंगल पाठ के दौरान श्रद्धालु महिलाएं भक्ति में लीन नजर आईं। विशेष रूप से मारवाड़ी समाज की महिलाओं की काफी संख्या में उपस्थिति रही। मंदिर परिसर में लगातार दादी राणी सती के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक रजनीश गर्ग ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को और भक्तिमय बना दिया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान राम किशुन नांगलिया, प्रकाश बंसल, सुदीश अग्रवाल, प्रेम गोयल, कपिल झुनझुनवाला, अंकित बंसल, बबली अग्रवाल, पूजा गोयल, मधु लाठ, श्रुति बंसल, अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
