कलेक्ट्रेट सभागार में हीटवेव/लू से बचाव एवं तैयारियों के सम्बन्ध में हुई बैठक ।
स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन, अग्निशमन, विद्युत विभाग अपने दायित्वों का शत प्रतिशत करें निर्धारण।
संतकबीर नगर –
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हीटवेव से बचाव एवं तैयारियों के सम्बन्ध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव/लू-प्रकोप से बचाव एवं राहत हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने हीट-वेव प्रबन्धन हेतु स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन, अग्निशमन, विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित किए हैं, जिसे सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ पूर्ण करना है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सूची के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नलकूपों की क्रियाशीलता का सत्यापन कर यथास्थिति से सम्बंधित कोे अवगत कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों आदि की व्यवस्था कराये जाने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों व पंचायतीराज विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में खराब नलकूप हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, मनरेगा विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्मकाल की तैयारियों एवं हीटवेव कार्य योजना के सम्बन्ध में निर्देशित किया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आपातकालीन सेवाएं को सक्रिय रखने, अस्पतालों एवं हेल्प सेंटर्स में पावर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अस्पतालों/पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 में ओ0आर0एस0, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रियाशील रहने रहने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 मुबारक अली, आपदा सहायक कृष्ण गुप्ता, अखिलेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

