बाइक की टक्कर से युवक की मौत, राम जानकी मार्ग पर पैदल जा रहे थे अरुण।
धनघटा – सन्तकबीर नगर।
शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे राम जानकी मार्ग पर पैदल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र राम दिलावर शुक्रवार की रात खाजो चौराहा से अपने घर पैदल जा रहे थे। जब वह राम जानकी मार्ग से अपने गांव की ओर मुड़े तो सिकरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आई बाइक ने उनको अपने चपेट में ले ली। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उनका मृत्त घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में बाइक चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
