81 वर्षीय वृद्ध लापता , परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
जनपद अंतर्गत 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को 81 वर्षीय वृद्ध जो अपने घर से गायब है, परिजनों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में वृद्ध की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बताते चलें कि झिनकू यादव, उम्र 81 साल निवासी नेहिया खुर्द बुजुर्ग खलीलाबाद संत कबीर नगर, सोमवार दिनांक 12 अप्रैल 2026 की सुबह से गायब है।
पीला कुर्ता पहने हुए हैं हाथ में डंडा लेकर चलते हैं।उस दिन कुछ लोगों के द्वारा घर से मंझरिया बाईपास की तरफ जाते हुए देखा गया था।
लेकिन आगे पता नहीं चल रहा। अगर किसी भी सज्जन को उनके विषय में कोई जानकारी हो तो कृपया इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी दे सकते है।
9129266461, 8429578571, 7307606358
