चेयरमैन का स्वगणना कर कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ ।
मगहर – संत कबीर नगर।
राष्ट्रीय जनगणना 2027 का बृहद कार्यक्रम के अंतर्गत स्वगणना की शुरुआत उद्योग विभाग के उपायुक्त राज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन के आवास पर पहुंच कर डिजिटल स्वगणना करके शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्वगणना का कार्यक्रम 7 मई से आरंभ हो कर 30 जून तक चलेगा। जिसके क्रम जनपद में भी शुरू चल रहा है। नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन अनवरी बेगम के आवास पर उनका डिजिटल स्वगणना किया गया।इसी के साथ नगर पंचायत के प्रत्येक नागरिकों को स्वगणना होना है। उपायुक्त ने आगे बताया कि जो व्यक्ति अपने मोबाइल से स्वगणना करता है।तब उसे एक विशेष कोड मिलेगा।उस कोड को सुरक्षित रखना है।ताकि बाद में गणना करने वाले कर्मचारी को दिया जा सके। उसके बाद आपके द्वारा स्वगणना के दौरान दी गई सूचना का मिलान हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से शुरू हो गई है। जिससे नागरिक अपनी जानकारी सुगमता से पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।स्वगणना करते समय कोई भी सूचना छूटनी नहीं चाहिए। चेयरमैन अनवरी बेगम व पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने नगरवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी,अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह आदि मौजूद रहे
