सीडीओ द्वारा जनगणना 2027 के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष की स्वगणना की प्रक्रिया कराई गई पूर्ण ।
संतकबीर नगर ।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत पर स्वगणना कराये जाने हेतु नामित अधिकारी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संत कबीर नगर बलिराम यादव का स्वगणना कार्य पूर्ण कराया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना का कार्य दिनाँक 07.05.2026 से दिनाँक 21.05.2026 तक प्रस्तावित है।
इसी कम में कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर स्वगणना कार्य पूर्ण किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुच कर स्वगणना के बारे में छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गयी तथा स्वगणना कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिसमें प्राचार्य बृजेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
