बुजुर्ग चाचा पर भतीजे ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर- जनपद अंतर्गत के मगहर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध पर भतीजे द्वारा चाकू से घोप कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आपको बताते चलें कि पीड़ित के पुत्र शुभम कान्दू द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पिता विजय प्रकाश कान्दू 1 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:00 बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे थे, तभी उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
आरोप है कि हमलावर अमरनाथ (उर्फ भोलू) जो को पीड़ित का भतीजा लगता है अमरनाथ (भोलू) ने जान लेने की नीयत से विजय प्रकाश पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर ने मामले को उलझाने के लिए पुलिस को गुमराह कर पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से ऐसा नहीं हो सका।
रात में दोबारा मिली धमकी
परिजनों का कहना है कि वे इस पारिवारिक विवाद के कारण पहले कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे, लेकिन रात में विजय प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर जब उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, तो लौटते समय रात करीब 1:00 बजे उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका गया। आरोप है कि रवि प्रकाश और दो अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर उन्हें आगे कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना और धमकी की साजिश में हमलावर के रिश्तेदार—रवि प्रकाश, सोनू, हमलावर की माता और बहन प्रियंका भी मुख्य रूप से शामिल हैं।
सारी घटना एक स्थानीय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।
सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि किस तरह एक भतीजे ने चाचा को धारदार हथियार से घायल किया।

(सीसीटीवी फुटेज)
(प्रियम सिंह – क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद)
# अब देखना यह है कि इस जघन्य कृत्य के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगी, क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा।
