भारत की जनगणना 2027 के क्रम में ADM ने स्वगणना के शुभारंभ अवसर पर पूरी की स्वगणना की प्रक्रिया।
संत कबीर नगर ।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत आज दिनाँक 07.05.2026 को स्वगणना के शुभारम्भ पर अपना स्वगणना का कार्य पूर्ण किया गया।
भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 स्वगणना किया जाना है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा स्वगणना कर, जनपद वासियों को स्वगणना हेतु संदेश/अपील किया गया।
