दो गॉवों के चार लोगो को अज्ञात जानवर ने कांटकर किया घायल!

दो गॉवों के चार लोगो को अज्ञात जानवर ने कांटकर किया घायल!
बस्ती- पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसनी गॉव में बीते सोमवार की रात्रि एक युवक एवं एक महिला को तथा सोनहटी बुजुर्ग गॉव के दो लोगों को मंगलवार को दिन में दो लोगो को अज्ञात जानवर ने कांटकर घायल कर दिया। जिसमें एक का जिला अस्पताल तथा तीन का सीएचसी साऊंघाट में इलाज किया गया हैं।
थाना क्षेत्र के रसनी गॉव निवासी बबिता कुमारी पत्नी कन्हैयालाल 35 वर्ष जो घर के बाहर टहल रहीं थी कि अज्ञात जानवर ने कांटकर घायल कर दिया। ठीक इसी तरह से रसना गॉव उमेश पुत्र साधू शरन 18 वर्ष को भी घर के सामने अज्ञात जानवर आया और कांट कर भाग गया। ग्राम प्रधान कमल यादव ने बताया कि जानवर को लोग अपने को बचाने के चक्कर में ठीक से पहचान नहीं पाएं। कहा कि बचाते वक्त देखा कि जानवर के पीठ पर कुछ चितकबरा जैसा दिख रहा था। वहीं मंगलवार की सुबह आठ बजे सोनहटी बुजुर्ग के अबुहुरेरा ऊर्फ नन्हें पुत्र अबुबकर 47 वर्ष जो घर के बगल खड़े थे, को अज्ञात जानवर आया और कांट कर व घायल कर भाग गया। यहीं के अतहर अली पुत्र अकबर अली 52 वर्ष जो दिन के ग्यारह बजे अपना धान कटवाने खेत में गये थे। कि, अचानक से कोई जानवर आया और कांटने लगा। अभी ये कुछ समझ पाते कि अज्ञात जानवर लहुलुहान कर पुनः खेत में भाग गया। जिसे ये पहिचान ही नहीं सके कि कौन सा जानवर था। फिलहाल दोनों गॉवों के साथ ही अन्य गॉव के लोग भी घटना सुन भयभीत हैं। ग्राम प्रधान गुलाम हुसेन ने कहा कि इस वक्त धान की कटाई जोरों से चल रहीं हैं। ये अज्ञात जानवर जो धान के खेतों में छिपे रहते हैं, के कांट लेने का भय लोगों में समां गया हैं। कहा कि दिन में ही कांटकर व घायल कर भाग जा रहें हैं जिसे लोग पहिचान भी नहीं पा रहें हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी साऊंघाट डॉ० एके सिंह ने बताया कि अभी तक कुत्ता, विल्ली के कांटने के केश आते थे, पर आज सियार व अन्य जंगली जानवर के दो तीन केश आएं हैं। जिसमें एक महिला के गाल व सामने के हिस्से को कांट कर घायल कर दिया था। सभी को इंजेक्शन लगवाकर व दवा देकर एहतियात वरतने की सलाह देकर घर भेंज दिया गया हैं।