संत कबीर नगर में चमकेगा उद्योग का भाग्य: मगहर कताई मिल बनेगी आधुनिक ‘टेक्सटाइल पार्क’, डीएम अनुज मलिक ने परखी ज़मीनी हकीकत ।
संत कबीर नगर |
संत कबीर नगर के मगहर क्षेत्र के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से स्वीकृत टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क परियोजना को अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुज मलिक ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश के साथ मगहर कताई मिल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

18 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर जोर:
इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए पहले से मौजूद 38 एकड़ भूमि के अतिरिक्त, 18 एकड़ और जमीन जुटाने की योजना है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आसपास की जमीनों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
किसानों का विश्वास और फीडबैक:
परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए डीएम ने स्थानीय किसानों से खुलकर चर्चा की और उनकी राय जानी, ताकि विकास के साथ-साथ किसानों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद:
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, वस्त्र निरीक्षक और उद्यमी मित्र सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार की नई उम्मीद:
इस आधुनिक टेक्सटाइल पार्क के निर्माण से पूर्वांचल में कपड़ा उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार केारगर अवसर पैदा होंगे।

