आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

खराब मौसम में संतकबीरनगर पुलिस की तत्परता — सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात व्यवस्था कराई जा रही सुचारू।

0

संत कबीर नगर- 

पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में लगातार हो रही बारिश एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संतकबीरनगर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।

खराब मौसम के कारण जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार कटर एवं अन्य संसाधनों की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ों को कटवाकर हटवाया जा रहा है, जिससे बाधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को शीघ्र सुचारू कराया जा सके।

इसी क्रम में थाना बेलहर कला क्षेत्रान्तर्गत नंदौर–रुधौली मार्ग पर पिपरा प्रथम एवं बेलवा सेंगर के पास अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कुल 04 स्थानों पर गिरे पेड़ों को कटवाकर सड़क से हटवाया गया तथा मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कराया गया। उक्त घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा खराब मौसम के दौरान भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। कहीं भी पेड़ गिरने अथवा मार्ग बाधित होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर आवश्यक निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

आमजन से अपील-

लगातार बारिश एवं खराब मौसम के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि *अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

अत्यधिक बारिश, जलभराव, तेज हवाओं अथवा पेड़ गिरने की संभावना वाले स्थानों से सावधान रहें तथा यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी आपात स्थिति अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी अथवा डायल-112 पुलिस को दें।

संतकबीरनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए खराब मौसम में भी लगातार तत्पर एवं सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story