संतकबीरनगर – भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कल कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद।
संतकबीर नगर।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संतकबीरनगर जिले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग (लखनऊ) के अनुसार 26 सितंबर 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्जन के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है।
छात्रहित और उनकी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी) अनुज मलिक के निर्देशानुसार, दिनांक 26.09.2026 को जनपद के कक्षा 1 से 08 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

शिक्षक और कर्मचारियों के लिए निर्देश –
विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा, लेकिन विद्यालय सत्र 2026-27 के तहत नवीन नामांकन, शारदा अभियान आदि कार्यों को ध्यान में रखते हुए समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणोत्तर कर्मचारी समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। प्रशासन ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
