आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भारी बारिश से कस्बे में जलभराव, घुटनों तक पानी में फंसे लोग।

0

सिसई सलोन की हालत बदतर, चौकी के निकट घुटनों तक भरा पानी; आवागमन हुआ बाधित ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया – बहराइच।

बृहस्पतिवार रात से हुई भारी बारिश के बाद कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

कस्बे के शास्त्री नगर, नानकपुरा, सरस्वती नगर और इंदिरा नगर सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। सबसे बदतर स्थिति सिसई सलोन की रही। यहां बारिश के पानी से मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। नाली और सड़क का पानी कई लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

इंदिरा नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के निकट, हनुमान मंदिर और स्टेशन रोड पर भी जलभराव होने से राहगीरों को निकलने में दिक्कत हुई। वहीं शास्त्री नगर में श्री संतोषी माता मंदिर और रविदास नगर जाने वाले मार्ग पर भी पानी जमा रहा।

नगर पंचायत कार्यालय और कस्बे की पुलिस चौकी के निकट सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। यहां घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। अंडरपास के नीचे कई लोग अपने वाहन खड़े कर पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए।

 

सभासद राकेश निगम और आकाश गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान इन स्थानों पर अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता है।

इंदिरा नगर निवासी शानू, नंदू, शगुन, हेमंत और अंकित ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही मोहल्ले में पानी भर जाता है। लोगों ने जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story