जमीनी विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, 5 के खिलाफ केस दर्ज! 

0

जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ! 

जमीनी विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, 5 के खिलाफ केस दर्ज! 

ब्यूरो – दिलशाद अहमद बहराइच
आज का भारत लाइव

नानपारा/बहराइच- जिले के बंजरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी लोगों ने रात में पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरिया के मजरा दूगो निवासी शकील उर्फ भूरे (45) पुत्र जमील का अपने पड़ोसी रहीश, मनऊ और भद्दर आदि से जमीनी विवाद चल रहा है।जमीनी विवाद के चलते मंगलवार रात को शकील और रहीश समेत अन्य से विवाद हुआ। विवाद के दौरान रात 10 बजे सभी ने शकील की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। शकील की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...