31 अक्टूबर को न्यायालय में रहेगा दीपावली का अवकाश !

0

31 अक्टूबर को न्यायालय में रहेगा दीपावली का अवकाश !

चतुर्थ शनिवार 23 नवम्बर को खुले रहेंगे न्यायालय !

रिपोर्ट- दिलशाद अहमद बहराइच

बहराइच 24 अक्टूबर। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय बहराइच, परिवार न्यायालय तथा ग्राम न्यायालय नानपारा एवं महसी में 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का अवकाश रहेगा। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि माह नवम्बर 2024 के चतुर्थ शनिवार 23 नवम्बर 2024 को अधीनस्थ न्यायालय, न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे।

दीपावली से पूर्व कार्मिकों को होगा वेतन का भुगतान: एसटीओ !

बहराइच 24 अक्टूबर। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली पर्व के मद्देनज़र शासन द्वारा नियत तिथि से पूर्व 30 अक्टूबर 2024 को सरकारी कार्मिकों के माह अक्टूबर 2024 के वेतन का भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया है। श्री शरण ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अपेक्षा की है कि माह अक्टूबर 2024 का वेतन बिल तैयार कर डीडीओ पोर्टल पर दी गयी व्यवस्थानुसार भुगतान तिथि 30 अक्टूबर 2024 शेड्यूल करने के उपरान्त यथाशीघ्र कोषागार में बिल प्रेषित कराये, जिससे वेतन बिलो का ससमय पारण किया जा सके।

जिला स्वच्छता समिति की बैठक 26 अक्टूबर को !

बहराइच 24 अक्टूबर। जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु 26 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई है। डीपीआरओ श्री द्विवेदी ने सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...