आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर- जमोहरा दोहरा हत्याकांड: वांछित अभियुक्त दीपक यादव उर्फ दीपू गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी सलाखों के पीछे !

0

मेंहदावल पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, छपिया मोड़ के पास से दबोचा गया आरोपी ।

संतकबीरनगर –

थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम जमोहरा में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में संतकबीरनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस प्रकरण में अब तक मुठभेड़ में घायल एक आरोपी समेत कुल 12 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को थाना मेंहदावल पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने छपिया गांव के मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त दीपक यादव उर्फ दीपू (पुत्र रवीन्द्र यादव, निवासी ग्राम महुँअवा जमोहरा, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर) को गिरफ्तार किया।

यह थी पूरी घटना –

बीती 15 नवंबर 2026 को थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम जमोहरा में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर पूर्व नियोजित तरीके से हमला किया था। उस दौरान गांव के बाहर सीवान में खेत की जुताई कर रहे प्रहलाद यादव (पुत्र राजकुमार यादव), रामकेश यादव (पुत्र फेकू यादव), सहसराम यादव (पुत्र सुमेर यादव) और घनश्याम यादव (पुत्र सुभग यादव) पर लाठी-डंडा, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से जानलेवा हमला बोला गया था। इस हमले में प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम यादव व घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में थाना मेंहदावल में मु0अ0सं0 469/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं (190, 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 352, 351(3), 61(2), 3(5)) एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई थीं।

इन अधिकारियों व टीमों की रही भूमिका – 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

मेंहदावल पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, कांस्टेबल अनुराग कुमार सिंह और कांस्टेबल विशाल निषाद।

सर्विलांस टीम: 

प्रभारी हरेन्द्र चौहान, कांस्टेबल अमर जीत मौर्य, कांस्टेबल पीयूष गुप्ता और कांस्टेबल नितीश कुमार।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story