आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भाजपा की मासिक बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर दिया जोर- रणविजय सिंह !

0

जिला महामंत्री रणविजय सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की अपील !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

रिसिया विकासखंड कार्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री रणविजय सिंह रहे, जबकि संचालन जिला जीत तिवारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथों की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने बूथों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही संगठन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं !

बैठक के अंत में मुख्य अतिथि ने दीपावली की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर आलोक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, संजय त्रिपाठी, सरोज कुमार सिंह, प्रदीप वर्मा, शिव कुमार, अनिल वर्मा, रामनिवास, हलीम अहमद, सुरेश सिंह, सरोज शर्मा, अशोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story