पैड़ी-दानुकुईंया मार्ग की बदहाल स्थिति से 30-40 गांवों के लोग परेशान, SBSP नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को सुहेलबाद भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने जनपद के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत आने वाले पैड़ी-दानुकुईंया मार्ग के चौड़ीकरण और उच्चीकरण को लेकर जिलाधिकारी महोदया को एक ज्ञापन सौंपा है।
सड़क पर बने गड्ढों से आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं-
आप को बताते चले कि लगभग 08 किलोमीटर लंबी यह महत्वपूर्ण सड़क वर्तमान में अत्यंत जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह मार्ग संतकबीरनगर को बस्ती और सिद्धार्थनगर जनपद से जोड़ने का कार्य करता है।
सड़क खराब होने के कारण इस पर रोजाना सफर करने वाले आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
30 से 40 गांवों और शिक्षण संस्थानों का मुख्य मार्ग –
यह जर्जर मार्ग पैड़ी, करही, मैसविलिया, मीरपुर, पिछड़े, देवरिया, विसई, धरुई, गंगौली, रुधौली, पुरैना और दानुकुईंया सहित लगभग 30 से 40 गांवों को आपस में जोड़ता है।
इस मार्ग पर कई प्रमुख शिक्षण संस्थान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित हैं, जिसके कारण यहां छात्र-छात्राओं, मरीजों और आम जनता का निरंतर आना-जाना लगा रहता है।
क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सुहेलबाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने जनहित में इस महत्वपूर्ण सड़क का त्वरित चौड़ीकरण और उच्चीकरण कराने की पुरजोर मांग की है।
जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अनुज मलिक द्वारा मामले को संज्ञान लिया और कहा कि उसकी संबंधित अधिकारीयो से जांच करा कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।
