आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर ।

0

महासमिति पदाधिकारियों ने एसएसपी, एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण से की शिष्टाचार भेंट , अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच।

शारदीय नवरात्र एवं आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन और श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसी क्रम में महासमिति के पदाधिकारियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह एवं एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासमिति की ओर से अधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन और महासमिति के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर सार्थक चर्चा हुई। महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में समिति की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने महासमिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुड पुलिसिंग और आपसी समन्वय के माध्यम से त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने महासमिति से भी प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की।

महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का पर्व है। महासमिति की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन अनुशासन एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के संदेश के साथ मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

शिष्टाचार भेंट के दौरान महासमिति के संरक्षक परशुराम कुशवाहा, महामंत्री कन्हैया सोनी, विनोद रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, बैजनाथ रस्तोगी, शिव शरण सिंह, राम जी शुक्ला, सतेंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र धर शर्मा, लव द्विवेदी, युवराज यज्ञसैनी, दुर्गेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story